बोकारो, अप्रैल 10 -- नावाडीह। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति, नावाडीह द्वारा संचालित आदर्श वृद्धा आश्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह के सहयोग से गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ राकेश भारती के नेतृत्व में किया गया, जिसमें आश्रम में निवासरत बुजुर्गों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र एवं दंत जांच की गई तथा सभी लाभुकों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉ भारती ने कहा कि बुजुर्गों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने बताया कि आदर्श वृद्धा आश्रम में 25 बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.