रांची, फरवरी 6 -- रांची। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोकर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिसर में पौधे लगाए और संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य मनोज कुमार सिंह और उप प्राचार्य मनीष मिशाल ने हिन्दुस्तान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पर्यावरणीय चेतना जागृत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...