रांची, अप्रैल 19 -- रांची। आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को छात्र कैबिनेट का पोर्टफोलियो वितरण समारोह हुआ। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर नेतृत्व को सेवा का अवसर बताया। साहिल को हेड ब्वॉय और रीतिका को हेड गर्ल चुना गया। अनुशासन, स्वच्छता और खेल प्रभारियों सहित हाउस लीडर्स ने भी शपथ ली। उप-प्रधानाचार्य मनीष मिशाल ने छात्रों को अनुशासन और मर्यादा के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- गोह के कन्या मिडिल स्कूल में बाल संसद का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...