आदर्श विद्या मंदिर के शिवम का ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
बोकारो, मई 25 -- आदर्श विद्या मंदिर चास के छात्र शिवम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शिवम कुमार वर्तमान में कक्षा आठवीं का छात्र है। उसने सोशल साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय साईंस ओलंपियाड में ब्रोंज मेडल व हिंदी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल आफ डिस्टिंक्शन प्राप्त किया है। उसकी इस शानदार उपलब्धि के लिए शिवम कुमार को प्रमाण पत्र के साथ 10 हजार रूपए की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.