बोकारो, मई 13 -- आदर्श विद्या मंदिर चास के छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस बार कुल 73 विद्यार्थियों ने तीनों संकायों से परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के छात्र आयुष्मान कुमार ने वाणिज्य संकाय में 94.8% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। राधिका केजरीवाल और उदित नारायण 94.4% अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि 91.6% अंक लाकर ऋषभ जगनानी तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में आयुष्मान कुमार ने 94.8% हासिल कर प्रथम स्थान, राधिका केजरीवाल ने 94.4% हासिल कर द्वितीय स्थान व अनिशा कुमारी ने 91.2% हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर विज्ञान संकाय में उदित नारायण ...