बोकारो, जून 17 -- गोमिया। आदर्श विद्यालय गोमिया के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार प्रसाद (71 वर्ष) का मंगलवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को आदर्श विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव प्रमोद स्वर्णकार, रोहित यादव, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, बलराम रजक व रीता श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- लीला-जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार प्...