आदर्श विद्यालय की तरह स्थापित करने का हर संभव प्रयास करेगी- विधायक
कटिहार, मई 16 -- कटिहार। मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित हो रहे उच्च विद्यालय आबादपुर में स्थानीय विधायक संगीता देवी ने गुरुवार को भ्रमण किया। उनके स्वागत प्रधानाध्यापक डॉ ईक़बाल हुसैन ने बुके देकर तथा स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर किया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा गायन, वादन तथा नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारा विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में चयनित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक शिक्षक होने के नाते उनकी अपेक्षा है कि इस क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति में आवश्यक सुधार लाने हेतु विधायक का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। विधायक ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा देखकर उनका मन गदगद हो गया है। वह इस विद्यालय को एक आदर्श विद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.