रामपुर, जून 9 -- रामपुर। श्री श्याम भक्त परिवार और समिति के तत्वावधान में आज रात आठ बजे से सिविल लाइंस स्थित आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान में 26वें भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बाहर से आ रहे नामचीन और सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। सुरीले और भक्तिमय भजनों के माध्यम से कलाकार उपस्थित श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति के रस में सराबोर कर देंगे। महोत्सव आयोजकों ने सभी भक्तों से संकीर्तन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आहवान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...