लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान ने आदर्श योग साधना केंद्र सैधरी में होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार वर्मा जिला प्रधान ने की। मुख्य अतिथि प्रान्तीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चन्द्र वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री व योग चिकित्सक शिवराम वर्मा रहे। राम बहादुर मित्रा, राज नारायन वर्मा मौजूद रहे। अतिथियों व आगंतुकों को वैच व तिलक वंदन कर स्वागत सम्मान किया गया। मां सरस्वती का पूजन वंदन माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कशिश बाजपेई नें स्वागत गीत, होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। लक्ष्मी जैसवाल, सविता गुप्ता ने भजन की प्रस्तुति दी। नयनसी, कृष्णा शर्मा ने नृत्य व सोहम शर्मा ने नृत्यात्मक रुप से योग आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अनुराग तिवारी ने देशभक्ति गीत सुनाकर सबको उत...