धनबाद, फरवरी 7 -- जोडापोखर, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी स्कूल में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद सह विदाई समारोह हुआ। ग्यारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने बारहवीं विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के बच्चों का स्वागत किया। संस्कृत शिक्षक धर्मराज की देखरेख में सभी ने अपने कक्षाध्यापक, प्राचार्य और शिक्षकों के साथ हवन किया। 12वीं के परीक्षार्थियों के सम्मान में शिफ़ा और शिवम ने एकल गीत गाया। संजना ने एकल नृत्य, हंसिका और सना ने युगल नृत्य तथा आस्था, संचिता और परिधि ने त्रयी नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। राधिका और तनिष्का ने भाषण दिया। 12वीं के बच्चों ने रैम्प वॉक किया। शिक्षा, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधि, उपस्थिति, विद्यालय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेल-कूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर ...