बांका, दिसम्बर 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय शंभूगंज में बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विकसित भारत के लिए विज्ञान और नावाचार की संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं क्वांटम युग की आगाज व चुनौतियों पर स्कूली बच्चों ने प्रोजेक्ट तैयार किया। नई शिक्षा नीति के तहत लर्निंग बाय ड्यूइंग का कोनसेप्ट आया है। जिसमें कुछ करके सीखते हैं यानी करते हुए सीखने का अवसर प्रदान करता है। प्रोजेक्ट में आस - पास के चीजों से जोड़कर बनाया और सीखा। जिसमें कुछ स्कूली बच्चों ने आकर्षक मधुबनी पेंटिंग बनाया। प्रथम स्थान प्राप्त किए जयश्री, अनिका, अभिषेक कुमार, निखिल कुमार, रौशन कुमार एवं बुनियादी विद्यालय गढ़ी कुरमा के राजनंदिनी के प्रोजेक्ट को सभी शिक्षकों ने सराहा। मौके पर शिक्षक पंकज कुमार सिंह, द...