घाटशिला, अप्रैल 8 -- गालूडीह। आदर्श मध्य विद्यालय में एक सादा समारोह के साथ 31 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई।इस मौके पर एक सादा समारोह का आयोजन किया गया । इसमें विधालय की प्राचार्य सहित शिक्षकों ने उन्हें मोमेंट गुलदस्ता सहित फुलमाला पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद बच्चों के द्बारा शिक्षक से समर्पित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कविता,गीत और भाषण के द्बारा शिक्षक का महत्व और उसकी जरूरत के बारे में बताया।छात्रा चंपकलता ने उनकी हुबुहू फोटो बनाकर उनको फोटो गिफ्ट की। इस दौरान सभी शिक्षकों सहित कुछ छात्र छात्राएं ने उन्हें उपहार भेंट की। इस मौके पर मुखिया नेहा कुमारी ने बताया कि वह आज जिस शिक्षक की विदाई समारोह में आई है वह उनके गुरु रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनोज सर बहुत ही सरल स्वभाव...