आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में स्किल डेवलपमेंट प्रतियोगिता
चाईबासा, जून 25 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट एवं आईक्यू बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा आठवीं के छात्र धानी गोप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा सातवीं के छात्र सुशांत गोप द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा छह की छात्रा नेहा चाम्पिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों प्रतिभागियों को बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बड़ाजामदा के आदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.