चक्रधरपुर, जून 15 -- चक्रधरपुर। आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव चक्रधरपुर में विश्व कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर तिथि भोज सह जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में 40 बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने मिलकर केक काटे तथा बर्थडे गाना पर खूब थिरके। इस अवसर पर केन्दो पंचायत के पंचायत समित्ती सदस्य काजल कैबार्ट,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील माझी तथा सदस्य सोमरा माझी और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इसके बाद सभी कोई चावल , दाल, सब्जी,अंडा करी तथा पापड़ का आनंद लिए। तत्पश्चात सभी छात्र/छात्राओ को कृमि मुक्त दवा अल्बेंडाजोल खिलाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप महतो सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकल गई जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ...