किशनगंज, जून 25 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता नशा मुक्ति सप्ताह के तहत बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोरों, युवाओं एवं अभिभावकों के बीच मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- क्विज प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स...