हापुड़, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के डहरा कुटी स्थित आदर्श भारतीय कन्या इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गढ़मुक्तेश्वर,डहरा कुटी स्थित आदर्श भारतीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इंटरमीडिएट की छात्रा दाक्षी ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि हाईस्कूल में छात्रा दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया हाईस्कूल परीक्षा में दिव्या ने प्रथम, सिया ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में दाक्षी प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा चांदनी और रक्षिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- कन्या शिक्षा सदन ...