कोडरमा, जुलाई 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ ने विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्र केशव राणा एवं अभिनव कुमार का चयन इंडियन नेवी में हुआ है। बताया गया कि दोनों छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार ने इसे विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- AFMC पुणे से क...