बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- फोटो: आदर्श नगर: हरनौत के आदर्श नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन नाली-गली का निरीक्षण करते प्रतिनिधि पल्लू सिंह। हरनौत, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित आदर्श नगर मोहल्ले में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से नाली और 10 फीट चौड़ी पीसीसी गली का निर्माण शुरू हो गया है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने इसका निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों को गर्मी के दिनों में भी होने वाली जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से नगर पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होल्डिंग टैक्स देने की भी अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.