हापुड़, मई 7 -- नगर के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने करीब दस दिन पहले सड़क खोदकर जीएसबी डाल दी, लेकिन अभी तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पालिका से इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। स्थानीय दुकानदार रोहित ने बताया कि मोदीनगर रोड स्थित छोईया से मोदीनगर तिराहा तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। करीब दस दिन पहले ठेकेदार ने सड़क खोदकर जीएसबी डालने का कार्य किया था, इसके बाद से कार्य बंद पड़ा है। अभी तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ ह...