मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी की सड़कों की स्थिति वर्षों से जर्जर बनी हुई है, लेकिन निगम अधिकारियों की नजर अब तक इस ओर नहीं पड़ी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बीते दो दिनों की हल्की बारिश से ही कॉलोनी की सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर भरे पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले कॉलोनी की सड़कें पक्की थीं, लेकिन समय के साथ उनमें जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए। बारिश के दिनों में ये गड्ढे पानी से भर जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। समस्या को दूर करने के नाम पर कुछ महीने पहले सड़कों पर मिट्टी डाल दी गई, लेकिन इसके बाद से अब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। नतीजा यह हुआ कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.