फरीदाबाद, नवम्बर 21 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आदर्श नगर बल्लभगढ़ में करीब दर्जनभर से अधिक गलियां जल्द ही पक्की होंगी। इसके बाद यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। खासकर बारिश के मौसम में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। सालों से टूटी सड़कों से लोगों को निजात मिल जाएगी। फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के अंतर्गत आदर्श नगर में डीपी डोर वाली गली के आसपास करीब दर्जन भर गलियों की सड़कें सालों पुरानी है। जो की इंटरलॉकिंग टाइलों की बनी हुई है और जगह से टूटी पड़ी है। जिन्हें काफी समय से निगम प्रशासन ने रिपेयर तक नहीं कराया है। इस कारण वहां रहने वाले सैकड़ो परिवारों को बारिश के दिनों में काफी परेशानी के सामना करना पड़ता है। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ के इंजीनियरिंग ब्रांच ने अब इन गलियों को पक्का करने का निर्ण...