अयोध्या, दिसम्बर 15 -- बाबाबाजार,संवाददाता। रूदौली विधानसभा अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित दुकान कॉम्प्लेक्स के निर्माण का भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। यह दुकान कॉम्प्लेक्स सैदपुर चौराहे पर बनाया जाएगा,जो क्षेत्र का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माना जाता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कुल 12 आधुनिक दुकानों का निर्माण किया जाएगा,जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के रूदौली विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे। विधायक के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला व उपजिलाधिकारी रूदौली सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। विधायक रामचंद्र य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.