शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- रोजा। आदर्श नगर कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना का पता सुबह चला, जब वाहन स्वामियों ने गाड़ियों की हालत देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि गुरुवार रात किसी समय अज्ञात शरारती तत्वों ने गाड़ियों को निशाना बनाया। हालांकि गाड़ियों से किसी सामान की चोरी की बात सामने नहीं आई है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्यों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शीशे तोड़ने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...