नई दिल्ली, फरवरी 22 -- राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के मजलिस पार्क एरिया में शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में 11 लोग घायल हो गए। ब्लास्ट में घायल होने वालों में तीन लोग फायर ब्रिगेड से हैं तो तीन दिल्ली पुलिस के कर्मचारी हैं। इनके अलावा बाकी लोग परिवार के सदस्य हैं। आग सी-ब्लॉक स्थित गली नंबर-6 के एक तीन से चार मंजिला मकान में लगी। बताया जा रहा है कि सुबह आग जब तेजी से फैल रही थी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के अंदर मौजूद एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में कुल 11 लोग आए। इसके बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायलों को बाबू जगजीवनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.