गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के समन्वय तथा चयनित गांवों के विकास प्रस्तावों की समीक्षा की गई। विभागों को गांवों के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिले के चयनित आदर्श गांवों लोहसिंघानी, लांगड़ा, मुजफ्फरा, फरीदपुर, राजपुरा और बस्तपुर में पीएमएजीवाई के तहत चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत प्रगति समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में विभिन्न चरणों में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा ढांचे के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में ...