कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कैंट लायंस क्लब ने वाईएमसीसी को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने बीसीए को 31 रन से पराजित किया। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। टीम की ओर से अफसर खान ने 77 रन व तुषार पाल ने 78 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने चार व मृत्युंजय सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में कैंट लायंस ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से प्रांजुल तिवारी ने 91 रन व शिशिर ने 58 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में वीर, तनवीर अहमद व तुषार पाल को एक-एक सफलता मिली। प्रांजुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर हुए मैच म...