आदर्श कॉलोनी में दो दिन से जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद को तरसे लोग
रामपुर, जून 16 -- रामपुर,। सिविल लाइंस स्थित आदर्श कॉलोनी में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी न आने से स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक कार्यों के लिए भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आदर्श रामलीला मैदान के पास बने पंप हाउस में आई तकनीकी खराबी (बोरिंग में आई समस्या) के कारण पिछले 48 घंटों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। कॉलोनी के लोगों को निजी टैंकरों और दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। कॉलोनी के नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के पानी बंद कर दिया गया। विभाग की ओर से वैकल्पिक तौर पर पानी के टैंकरों की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे संकट और गहरा गया है。 यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.