बागेश्वर, फरवरी 26 -- बागेश्वर। निवर्तमान व्यापार मंडल के तत्वावधान में पुरुष खड़ी होली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व सभी होल्यारों ने नगर में आकर्षक झांकी निकाली। बागनाथ मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श कॉलोनी, बागेश्वर की टीम प्रथम स्थान पर रही। 'कैले बांधी चीर हो रघुनंदन' समेत अन्य होली गीतों से बाबा बागनाथ की नगरी गुंजायमान रही। विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी व नगद धनराशि भेंट की गई। जिले के होली दल गुरुवार को बागेश्वर में एकत्रित हुए। बस स्टेशन से बागनाथ मंदिर तक झांकी निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शंकर सिंह कोरंगा और अति विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.