गिरडीह, जनवरी 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज, राजधनवार के स्नातक सेमेस्टर-7 के छात्र रौनक कुमार मिश्रा का चयन शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 50वां कमल नयन बजाज स्मृति राष्ट्रीय वाक् प्रतियोगिता-2026 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 एवं 23 जनवरी 2026 को वर्धा, महाराष्ट्र में आयोजित होगी। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा जारी अधिकारिक पत्र के अनुसार, रौनक मिश्रा इस प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। रौनक धनवार थाना क्षेत्र तेलोडीह निवासी हैं। इनका चयन विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया है। बता दें कि रौनक मिश्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव की वाग्मिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह राष्ट्रीय वाक् प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.