गिरडीह, जनवरी 15 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार से राजभवन रांची में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रो. मिश्र ने अपने द्वारा रचित तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का सेट महामहिम को भेंट किया, जिनमें से एक पुस्तक वैदिक गणित पर आधारित है और भारतीय ज्ञान-परंपरा की विशिष्टताओं को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करती है। राज्यपाल ने प्रो. मिश्र के इस शैक्षणिक एवं शोधात्मक योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, विशेषकर वेद, वेदांग, ज्योतिष, गणित और दर्शन, आज भी विश्व को दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने प्रो. मिश्र को आगे भी भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम) पर शोध, लेखन और नवाचार को बढ़ाने का आग्रह किया तथा आशा व्यक्त की कि झारखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.