बोकारो, जनवरी 13 -- सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में तीन से दस जनवरी के बीच दो नाबालिक बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया गया। दोनों बच्ची के तात्कालिक सूझबूझ व बहादुरी के कार काले रंग के चारपहिया वाहन सवार अपराधी घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए और उन्हें भागना पड़ा। घटना की जानकारी धीरे धीरे पूरे कॉलनी में आग की तरह फैली, मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलनी के लोग आपसी चर्चे के बाद सोमवार को स्थानीय सेक्टर 12 थाना पहुंचे। पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर सेक्टर 12 पुलिस की टीम कॉलनी में पहुंचकर दोनों पीड़ित बच्ची व उनके परिजनों से बातचीत किया। आसपास के लोगों से जानकारी इक्ट्ठा किया, और चारपहिया वाहन सवार अपराधियों को चिन्हित करने के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.