प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- जिला खेल स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मैच खेले गए। चौथे दिन मैच में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनमलता राज रहीं। चौथे दिन के पहले मैच में अल्फा बेड क्रिकेट क्लब और भदोही क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अल्फा बेड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अल्फा बेड की तरफ से आदर्श यादव ने 58 गेंद में 102, कार्तिकेयन के 37 गेंद में 41, शिवम यादव ने 22 गेंद पर 35 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 199 रनों बनाए। भदोही के लिए गेंदबाजी करते हुए राज सिंह और साहिल ने क्रमशः 1-1 विकेट झटके, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम अनुराग यादव के 32 और रोहित यादव के 14 रनों की बदौलत 19.5 ओवरों में 96 रनों पर ही ढेर हो गई। अल्फा बेड के लिए गेंदबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.