कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। किदवई नगर स्थित साउथ ए मैदान पर हुए मैच में केडीएमए ने 40 ओवर में छह विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदर्श सिंह ने 233 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। सुमित सिंह राठौर ने 60 रन, वात्सल्य श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में रिषभ भाटिया को दो सफलता मिली। जवाब में तरुण क्लब की टीम 35.5 ओवर में 220 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पीयूष मिश्रा ने 89 रन बनाए। गेंदबाजी में रिषभ मिश्रा ने तीन, सतनाम सिंह व अभिनव ने दो-दो विकेट लिया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए मैच में सरपदमपत सिंहानिया ने 40 ओवर में 289 रन बनाए। टीम की ओर से वंश निगम ने 89 रन, शिवशंकर ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने तीन, दे...