रांची, मार्च 28 -- रांची। आदर्श किड्स स्कूल में शनिवार को यूकेजी और कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे मनाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने गाउन और कैप पहनकर अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर जीवंत हो उठा। उप-प्राचार्य मनीष मिशाल ने विद्यार्थियों के परिश्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...