हापुड़, दिसम्बर 18 -- नगर में स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ते प्रदूषण, वनों में हो रहे अंधाधुंध कटान, बिगड़ते पर्यावरण संतुलन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर विषयों पर आधारित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही आजकल की बदलती खानपान की आदतों और उनके स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों को भी मॉडल व चार्ट के माध्यम से समझाया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कस्बा चौकी प्रभारी द्विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरू...