दुमका, जून 15 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के महुरा गांव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बाल संसद गतिविधियों के प्रभारी सहायक शिक्षक सुरेंद्र हेंब्रम को नियुक्त किया गया। साथ ही बाल संसद के अध्यक्ष के रूप में सौरव कुमार, उपाध्यक्ष सुनिया मुर्मू व प्रधान मनीष कुमार को चुना गया। मौके पर उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बाल संसद के चयनित सभी सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि बाल संसद का गठन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसमें विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग जरूरी होती है। साथ ही छात्रों के जीवन कौशल का विकास करने में बाल संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.