आदर्श इण्टर कॉलेज की छात्रा दिव्या ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण
एटा, अगस्त 25 -- आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या यादव ने 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्या यादव ने गोला फेंक स्पर्धा में 12.36 मीटर का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। विद्यालय परिवार ने कहा कि दिव्या यादव की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। दिव्या यादव के स्वर्ण पदक जीतने पर विधायक संजीव दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भूदेवी यादव, विद्यालय प्रबंधक संजीव अग्रवाल, उद्योगपति अशोक कुमार यादव, प्रधानाचार्य नारायण सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य को कामना की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.