शाहजहांपुर, मई 9 -- निगोही। आदर्श इंटर कॉलेज निगोही में श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्लोक गायन में आशिका ने प्रथम, ईशु ने द्वितीय तथा देवपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में उच्च प्राथमिक विद्यालय राघवपुर सिकंदरपुर की टीम विजेता रही। निबंध में हिमांशु शर्मा प्रथम, अंशिका शर्मा द्वितीय और आराध्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में कपिल शर्मा तथा चित्रकला में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी 14 मई को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर रमेश पंकज, दीपक दीक्षित, महेंद्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, सिकन्दर अली मंसूरी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...