आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर बुधवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी नौ अक्तूबर तक होगी। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक तथा मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। नामांकन आयुक्त न्यायालय, झांसी मंडल में कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का समय से प्रशिक्षण कराने, कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.