फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को आदर्श अधिवक्ता संगठन के क्षत्रिय अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन हुआ। समिति के समक्ष सिर्फ एक आवेदन प्राप्त होने पर सर्व सम्मति से रमेश सिंह भदौरियां को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी के रुप में मुहर लगा दी। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आदर्श अधिवक्ता संगठन के ब्राम्हण व क्षत्रिय अधिवक्ता रोटेशन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को चयन करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले संगठन के ब्राम्हण अधिवक्ता पीयूष पांडेय को महामंत्री पद के प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को क्षत्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं की चयन समिति की बैठक में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशिता के लिए रमेश सिंह भदौरिया एडवोकेट ने आवेदन किया। चयन समिति के पदाधिकारियों ने रम...