रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। आदर्शनगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच मोबाइल टावर लगाने को लेकर रविवार को भारी विवाद खड़ा हो गया। झंडा चौक के सामने स्थित एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर जैसे ही टावर लगाने का कार्य शुरू हुआ, स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने टावर लगा रहे कर्मचारियों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा, तो उन्होंने न केवल दस्तावेज दिखाने से इनकार किया, बल्कि लोगों को धमकाकर वहां से हटने को कहा। इससे आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता ...