आदर्श, त्याग, सेवा और मर्यादा का संदेश देता है श्रीराम का जीवन: मुरलीधर
रिषिकेष, जून 17 -- कथा मर्मज्ञ संत मुरलीधर ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श, त्याग, सेवा और मर्यादा का संदेश देता है। उनके जीवन से सभी मनुष्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए। बुधवार को परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर आयोजित 34 दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन कथा व्यास संत मुरलीधर ने कहा कि श्रीराम कथा का वास्तविक सार केवल कथा सुनने में नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने में है। परिस्थितियां कैसी भी हों, जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव आएं, यदि हमारी आंतरिक स्थिति स्थिर, शांत और सकारात्मक बनी रहे, तो वही कथा का सच्चा संदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.