शामली, जून 12 -- शामली। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी को अपने धर्म में आस्था रखनी चाहिए। वैसे धर्मांतरण व्यक्तिगत मामला है लेकिन जिस तरह से ऐसा मामला सामने आता है तो समझाना चाहिए न कि धरना प्रदर्शन हो। धरने प्रदर्शन से कुछ होने वाला नही है। यह भी पढ़ें- भाकियू जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन पर रोकधर्मांतरण प्रकरण शामली के आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण पर सोशल मीडिया पर दिए एक ब्यान में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लडकी अपने धर्म की पक्की निकली, लेकिन आयुष कच्चा निकला। शादी की बात अलग है और धर्म की बात अलग है। पहले भी कई शादियों अलग अलग धर्मों की हुई लेकिन वह दोनों की अपना अलग अलग धर्म अपनाते है इसमें धर्म परिवर्तन करना जरूरी नहीं है। उसे समझाना चाहिए। सभी को मिलकर समझाने चाहिए। यह भी पढ़ें- धर...