हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सांडी ब्लाक के गांव आदमपुर में मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग उठाते हुए मांगपत्र दिया। मेरे पैतृक गांव आदमपुर ब्लाक सांडी में युवाओं को खेलने कूदने व अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लेकिन गांव में कोई भी मिनी स्टेडियम नहीं है। यदि आदमपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण युवाओं के हित में हो जाता है तो गांव के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...