अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर। विधानसभा क्षेत्र के मंडल आदमपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रथम सत्र का सोमवार को शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जुटने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, शिव कुमार, नीरज मावी, राजेश शर्मा, रामौतार कुशवाहा, सुभाष गोयल, मैक सिंह, मनीष दक्ष, गंगेश्वरी प्रधान संघ अध्यक्ष पप्पू प्रधान, यशपाल प्रधान, सतीश प्रधान व राजकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.