वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। टेरर फंडिंग की आशंका में एटीएस ने मंगलवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के ओमकारेश्वर इलाके में एक चिकित्सा के घर छापेमारी की है। चिकित्सा और उनके परिजनों से एटीएस एक-एक कर पूछताछ कर रही है। सभी के मोबाइल और लैपटॉप खंगाले ले जा रहे हैं। बैंक अकाउंट का भी डिटेल लिया गया है। एटीएस को सूचना मिल रही थी कि बनारस से टेरर फंडिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी पहुंची है। मौके पर आईबी के अधिकारी भी हैं। आदमपुर पुलिस बाहर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। चिकित्सक का हॉस्पिटल आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में है। यह भी पढ़ें- अब एटीएस के हाथों पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.