अमरोहा, फरवरी 3 -- हसनपुर। रहरा सीएचसी के चिकित्सााधिकारी डॉ.शशांक चौधरी ने सोमवार को आदमपुर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील किया। क्लीनिक संचालक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डॉ.शशांक ने बताया कि क्लीनिक विभाग में पंजीकृत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...