बिजनौर, मार्च 1 -- वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी के द्वारा स्टेडियम बिजनौर में अपनी विधानसभा की सभी मण्डलों की क्रिकेट टीमों के बीच भाजपा मण्डल क्रिकेट मैत्री मैच कराया गया। भाजपा आदमपुर मंडल और भाजपा बिजनौर मंडल के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में आदमपुर मंडल की टीम विजयी रही। रविवार को भाजपा आदमपुर मण्डल की क्रिकेट टीम और भाजपा बिजनौर मण्डल की क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ। बिजनौर मण्डल टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बिजनौर मंडल की टीम की ओर से कप्तान और मानव सचदेवा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। आदमपुर मण्डल की टीम शुरू से ही बिजनौर मण्डल क्रिकेट टीम पर भारी रही। आदमपुर मंडल की टीम ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। पंडित गोपाल धीमान ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को क्रिकेट मैच जीता दिया। ----...