आदमपुर थाने के सिपाही ने मजबूरी बताकर अधिवक्ता से हड़पे 1.60 लाख रुपये
अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा, संवाददाता। आदमपुर थाने में तैनात एक सिपाही ने पारिवारिक मजबूरी बताकर अधिवक्ता से लिए 1.60 लाख रुपये हड़प कर लिए। आरोपी सिपाही ने जब पैसे उधार लिए तब वह स्थानीय एक कोर्ट में पैरोकार की ड्यूटी कर रहा था। तकादा करने पर उसने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी तक दी। शिकायत पर सीओ-कोतवाल स्तर से कराई गई जांच के आधार पर तत्कालीन एसपी ने सिपाही का तबादला थाना आदमपुर कर दिया था लेकिन इसके बावजूद उसने अधिवक्ता के पैसे देने की हामी नहीं भरी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई निवासी लारेब पेशे से अधिवक्ता हैं तथा जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उनके मुताबिक घटना के वक्त सिपाही शकील कोर्ट में पैरोकार था, जिसके चलते अच्छी जान-पहचान हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.