भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जयंती शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल आदमपुर में गुरुवार को नर सेवा नारायण सेवा के तत्वावधान में मनाई गई। शाम में स्मारक स्थल पर 120 दीपक जलाया गया। वक्ताओं ने इस अवसर पर आदमपुर चौक का नाम चंद्रशेखर आजाद चौक रखने की भी मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश मंडल और संचालन विषहरी पूजा केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। शिव शक्ति दरबार के महंत अरुण बाबा ने माल्यार्पण व मंत्र उच्चारण दुर्गानंद झा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों को याद कर उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता, कमल जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला व...